आय प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश : आवेदन प्रक्रिया, Documents और Download की पूरी जानकारी

आय प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एक तो सरकारी पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। अगर आपको खुद ऑनलाइन आवेदन करना नहीं आता है, तो आप MP Online या CSC सेंटर की मदद ले सकते हैं।

mp aay praman patra

इस लेख में हम आपको आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन कौन दस्तावेज लगते है ? आवेदन की प्रक्रिया, स्टेटस चेक और डाउनलोड कैसे करे ? पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।

आय प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश : महत्वपूर्ण जानकारी

जानकारी विवरण
Service / Certificate Name आय प्रमाण पत्र / Income Certificate
Category MP Online / CSC Service / Govt Certificate
Department / Organization MP Edistrict / सामान्य प्रशासन 
Who Can Apply आवेदक  / नागरिक / पात्र व्यक्ति
Eligibility / पात्रता किसी भी स्रोत से आय, मध्य प्रदेश का निवासी
Required Documents / आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र ID, मोबाइल नंबर, स्वयं का घोषणा पत्र आदि
आय प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है? अधिकतम 3 कार्य दिवस
Application Fee / आवेदन शुल्क MP edistrict : Rs 20, MP Online and CSC : Portal Charges Rs 20 + Service Charges + Printing Cost 
Benefits / लाभ Govt Schemes / Scholarship / Admission / Others 
How to Apply / आवेदन कैसे करें MP edistrict Portal / Offline Agent / MP Online / CSC
Official Website / आधिकारिक वेबसाइट Official Website
Important Information / महत्वपूर्ण जानकारी आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं नियम जरूर पढ़ें।

आय प्रमाण पत्र क्या होता है?

आय प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है, जो यह प्रमाणित करता है कि व्यक्ति या उसके परिवार की आय कितनी है। इसका इस्तेमाल कई सरकारी कामों में किया जाता है

  • जैसे छात्रवृत्ति के लिए।
  • सरकारी योजना के लिए।
  • फीस में छूट के लिए।
  • आर्थिक स्थिति से जुड़े लाभ के लिए।
  • एडमिशन के समय भी आय प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है।

आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?

    मध्य प्रदेश मे आय प्रमाण पत्र बनानें के लिए मुख्य दस्तावेज
  • समग्र ID ( E Kyc होना जरुरी )
  • आधार कार्ड ( मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी )
  • स्वयं का घोषणा पत्र जरुरी है
  • अन्य जानकारी सम्बंधित दस्तावेज 

अगर MP Online या CSC सेंटर पर आवेदन कर रहे हैं, तो ऑपरेटर से पहले ही पूछ लें कि आपके मामले में कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए।

आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

1
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के संबंधित आधिकारिक ऑनलाइन सेवा पोर्टल पर जाएं।
2
ऊपर दिए गए " नागरिक पंजीयन" के विकल्प पर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करेअगर पोर्टल पर आपका अकाउंट नहीं है तो रजिस्ट्रेशन करे नहीं तो लॉगिन करे
3
इसके बाद "ऑनलाइन सेवा हेतु आवेदन करे" विकल्प का चयन करेअब आपके सामने मध्य प्रदेश के सामान्य विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाओं की लिस्ट आ जाएगी इसमें "6.2 क़ानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण पत्र प्रदाय करना" विकल्प पर जाये | इस सेवा का चयन करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें
4
यहाँ आवेदन फॉर्म खुल जायेगा जिसमे अपनी जानकारी दर्ज करे आवेदन में समग्र और आधार के अनुसार अपना नाम, पिता का नाम, वर्ग, मोबाइल नंबर और पते की जानकारी दर्ज़ करे
5
दस्तावेज अपलोड करे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करे और रजिस्ट्रेशन नंबर नोट करे

आय प्रमाण पत्र का स्टेटस कैसे चेक करे

  • बैतूल सहित किसी भी जिले के आय प्रमाण पत्र का स्टेटस मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है
  • अगर आपने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है, तो आवेदन का नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रखें।
  • इसके जरिए आवेदन की स्थिति पता करने में मदद मिल सकती है।
  • अगर आपने MP Online या CSC से आवेदन कराया है, तो सेंटर से भी आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
  • आप उनसे अपना आवेदन नंबर पूछ सकते हैं।
  • अगर प्रमाण पत्र अभी प्रक्रिया में है, तो कुछ समय बाद दोबारा स्टेटस चेक करें।

महत्वपूर्ण लिंक

Important Link
Official Website MP-edistrict
Application Status Check Status
Follow MPLokSeva Guide Follow On WhatsApp

महत्वपूर्ण नोट

आवेदन करने से पहले आधिकारिक Notification / Website पर उपलब्ध जानकारी को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

इस पोस्ट, किसी भी अन्य योजना, सरकारी सेवा या आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए अपनी समस्या या सवाल Whatsapp chat के माध्यम हमें भेजें। हम उपलब्ध जानकारी के आधार पर आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Frequently Asked Questions (FAQ)

1 आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ऑनलाइन MP? +
मध्य प्रदेश में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन सरकारी सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर खुद आवेदन करना मुश्किल है, तो MP Online या CSC सेंटर से सहायता ली जा सकती है।
2 MP Online से आय प्रमाण पत्र बन सकता है?] +
हां, MP Online कियोस्क पर उपलब्ध संबंधित सरकारी सेवा के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया में सहायता ली जा सकती है।
3 CSC से आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? +
नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं। आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की जानकारी दें। जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं। ऑपरेटर संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया में सहायता कर सकता है।
4 क्या आय प्रमाण पत्र के लिए समग्र ID जरूरी है? +
हां, आय प्रमाण पत्र के लिए समग्र ID सबसे जरुरी दस्तावेज है
5 आय प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है? +
इसका समय आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। यदि सभी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया सही से की जाये आय प्रमाण पत्र 3 दिवस के भीतर बन जाता है कई मामलो में यह एक दिन में भी बनाया जा सकता है 
आपका Online काम, अब घर बैठे आसान! 🏠💻
MP Online / CSC की उपलब्ध सेवाओं, Form, Certificate, Application और अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए जानकारी व सहायता पाएं।
📲 WhatsApp पर Enquiry करें — सेवा का नाम भेजें और प्रक्रिया व Charges की जानकारी पाएं।
👋 Need Help?

सहायता के लिए मैसेज यहाँ Type करे.

Send on WhatsApp

📌 पोस्ट पसंद आई? बाद में पढ़ने के लिए सेव करें।